रायगढ़। (दबंग प्रहरी समचार) पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस शहर में सक्रिय वाहन चोर गिरोहों की धरपकड़ में लगातार मुस्तैदी दिखा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में गठित टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहन चोरियों में शामिल शातिर आरोपी प्रदीप डोंगरे को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी न सिर्फ रायगढ़, बल्कि ओडिशा के बलांगीर जिले में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर फरार था, जिसकी पतासाजी में पुलिस कई महीनों से लगी थी। कोतवाली थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 और 2024 में दर्ज वाहन चोरी के तीन अलग-अलग अपराध क्रमांक 420/2023 धारा 379 भादवि (एक्टिवा CG13AQ0841, जिला अस्पताल से), अपराध क्रमांक 311/2024 धारा 379 भादवि (APE सिटी ऑटो CG13W6671, शीतला मंदिर, कोतरारोड से) और अपराध क्रमांक 425/2024 धारा 305(A), 331(4) बीएनएस (एक्टिवा CG15DP8807 व पर्स, रामभांठा क्षेत्र से) के संबंध में आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी बीच जानकारी मिली कि उड़ीसा के थाना लुईसिंघा पुलिस द्वारा एक चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी आकाश नंद ने अपने मेमोरेंडम में रायगढ़ में उक्त वाहन चोरियों को प्रदीप डोंगरे के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया है। जप्त वाहन में से एक एक्टिवा CG15DP8807 की पुष्टि भी रामभांठा चोरी की गई स्कूटी से हुई।
बड़ी ख़बर
- डॉ. ओम प्रकाश कराडे ने बनाया बेकसूर लिफ्ट निर्माता आनंद शर्मा को थोड़े से रुपयों का लालच देकर सह अभिय...
- मेघगंगा ग्रुप एवं स्पर्श अस्पताल ने दुर्ग पुलिस एवं जन मित्र के साथ मिलकर लगाया मेडिकल कैम्प
- बिलासपुर हाईकोर्ट ने किया छत्तीसगढ़ के स्कूलों में मंत्रोच्चार के खिलाफ याचिका खारिज
- दुर्ग के गौरव मनीष कुमार पारख हुये डॉ. मनीष कुमार पारख
- "भिलाई की बसाहट बचाओ" जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सेक्टर-2 से
- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बने शिक्षक, पढ़ाया बच्चों को
- देव संस्कृति कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी दुर्ग खपरी के डायरेक्ट को किसने बनाया बेवकूफ?
- दुर्ग ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर हुआ सस्पेंड आखिर क्यों?
- हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती 10 मरीजों की मौत
- पत्रकार पर बिना जांच हुई एफ आई आर का पत्रकारों ने विरोध दर्ज कराया