(दबंग प्रहरी समाचार ) महासमुंद। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2008 में शुरू किए गए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत, 2024-25 के लिए रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना के माध्यम से रोजगार का सृजन करना है। योजना के तहत निर्माण क्षेत्र में अधिकतम लागत 50 लाख रुपये तथा सेवा क्षेत्र में अधिकतम लागत 20 लाख रुपये निर्धारित की गई है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद में आवेदन करने के बाद, बैंक द्वारा ऋण स्वीकृत होने पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ आवेदक के वर्ग के अनुसार 15 से 35 प्रतिशत तक का अनुदान स्वीकृत किया जाता है। निर्माण क्षेत्र के अंतर्गत फ्लाई एश ब्रिक्स, स्टोन कटिंग, अगरबत्ती निर्माण, साबुन निर्माण, वाशिंग पाउडर निर्माण, फेब्रिकेशन कार्य, दोना-पत्तल निर्माण, फर्नीचर निर्माण, पेपर कनवर्टिंग वर्क्स, प्लास्टिक आयटम निर्माण, सीमेंट फेन्सिंग पोल, वर्मी कम्पोस्ट, बैग निर्माण, रजाई-गद्दा निर्माण, जूता-चप्पल निर्माण आदि सेवा क्षेत्र के अंतर्गत टेंट हाउस, शाकाहारी होटल/ढाबा, मोबाइल रिपेयरिंग, गैस चूल्हा और एसी रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, यात्री गाड़ियां, मुर्गी पालन, मछली पालन आदि क्षेत्र में ऑनलाइन आवेदन के लिए www.kviconline.gov.in के पीएमईजीपी ई-पोर्टल पर जाकर डीआईसी का चयन करें। अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद, बीटीआई रोड, महासमुंद में या दिए गए मोबाइल नंबर 7587724731 एवं 7987379574 पर कार्यालयीन समय के दौरान संपर्क किया जा सकता है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद के अतिरिक्त किसी भी गैर शासकीय व्यक्ति को इस योजना से संबंधित अधिकार प्राप्त नहीं है।
बड़ी ख़बर
- सूरजपुर में हेड कांस्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या में कुलदीप साहू समेत 4 दोषी करार, 8 अक...
- तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मंत्री गजेन्द्र यादव
- दुर्ग-भिलाई- राजनांदगांव केटरिंग एसोसियेशन का हुआ गठन
- मैहर के पार्षदों ने अशोक चक्र स्तंभ के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर निगम को सौंपा आवेदन
- भगवती का चरित्र करता है मनुष्य के काम क्रोध मद और लोभ का अंत : राजीव कृष्ण महाराज
- 120 करोड़ से अधिक के अवैध कारोबार करने वाले लकड़ी तस्कर गिरोह का पर्दाफाश
- ऋषि पंचमी पर भक्ति और अध्यात्म से गूंजा छातागढ़ धाम
- सर्विस बुक ही नियुक्ति अवैध के खोल रही सारे राज
- 1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की हुई ऑनल...
- ए आई के माध्यम से फोटो बनाकर सोशल मिडिया में बदनाम करने को लेकर महिला आयोग ने जताई नाराज़गी