(दबंग प्रहरी समाचार ) रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों जिला और जनपदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव को लेकर सियासत गर्म है। चुनाव की तारीख बदलने को लेकर कांग्रेस के नेता भाजपा पर हमलावर है। अब तो यह मुद्दा विधानसभा तक पहुंच गया। गुरुवार को सदन में कांग्रेस विधायकों ने यह मुद्दा उठाया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उमेश पटेल और अनिल भेड़िया ने कहा कि जहां कांग्रेस सदस्य की संख्या ज्यादा है, वहां बिना वजह चुनाव रद्द किए जा रहे हैं। कांग्रेस सदस्यों की खरीद-फरोख्त की कोशिश हो रही है। कांग्रेस विधायकों ने मंत्री से जवाब देने की मांग की। जवाब नहीं मिलने से नाराज विपक्षी विधायकों ने सदन से वॉक आउट कर दिया। इसके बाद विधानसभा में एक दिलचस्प नाजरा देखने को मिला। सदन से वॉक आउट करने के बाद विपक्षी विधायक नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के कमरे में बैठे हुए थे। इसी दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी और विधायक अजय चंद्राकर उन्हें मानने पहुंचे। दोनों नेताओं के अनुरोध के बाद कांग्रेस के विधायक मान गए और दोबारा कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख