(दबंग प्रहरी समाचार) रायपुर। मोहला-मानपुर जिले के सुदूर गांव में सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आधा दर्जन गांव में छापेमारी की। विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा कार्यकर्ता बिरजू तारम की नक्सल हत्या के मामले की छानबीन के लिए टीम ने दबिश दी है। छह अलग-अलग टीम ने मानपुर, सरखेड़ा और बसेली के अलावा कुछ गांव में नक्सली समर्थकों और उनके शुभचिंतकों के घरों को खंगाला है। बताया जा रहा है कि मानपुर में एनआईए की टीम ने बृजेश सिंह नामक एक सरकारी शिक्षक के घर में भी धावा बोला। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के दौरान 20 अक्टूबर 2023 को नक्सलियों ने बिरजू तारम को उसके पैतृक ग्राम सरखेड़ा में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले को भाजपा ने राजनीतिक रूप से खूब भुनाया था। तत्कालीन चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से लेकर भाजपा के कई शीर्ष नेता सरखेड़ा पहुंचे थे। इधर, विधानसभा चुनाव के डेढ़ साल बाद एनआईए ने घोर नक्सल क्षेत्रों में दबिश देकर इस हत्याकांड में शामिल सहयोगियों की पतासाजी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि टीम रविवार दोपहर बाद राजनांदगांव पहुंच गई थी। सोमवार तडक़े टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख