(दबंग प्रहरी समाचार) रायपुर। भारतमाला सड़क परियोजना के अंतर्गत बन रहे दुर्ग-रायपुर सिक्सलेन बायपास के निर्माण कार्य में अब तेजी आ गई है। राजधानी रायपुर के अभनपुर विकासखंड के अंतर्गत कोलर पास पुराना धमतरी मार्ग पर पर फ्लाईओवर का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। इस बायपास का निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों का कहना है कि दुर्ग-रायपुर सिक्सलेन बायपास का निर्माण निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लिया जाएगा। एनएचएआई के मुताबिक मुंबई-कोलकाता इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत प्रस्तावित दुर्ग-रायपुर बायपास निर्माण का कार्य पिछले दो साल से चल रहा है। इसकी कुल लंबाई 92.23 किलोमीटर इसकी निर्माण लागत करीब 2281 करोड़ रुपए है। यह बायपास राजनांदगांव के ग्राम टेड़ेसरा से शुरू होकर रायपुर जिले में आरंग के पारागांव के पास मुंबई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ जाएगा। यह राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-53 का ही हिस्सा होगा और अभनपुर के बाद नवा रायपुर अटल नगर से करीब 25 किलोमीटर गुजरेगा। भारतमाला परियोजना के तहत यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे रायपुर के चारों ओर बायपास के रूप में काम करेगा और नवा रायपुर को जोड़ेगा। सुविधा और समय की होगी बचत वर्तमान में दुर्ग-रायपुर के बीच ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है। दुर्ग-रायपुर बायपास बनने से लाखों लोगों को राहत व सुविधा मिलेगी। कोलकाता-मुंबई हाईवे से गुजरने वाले भारी वाहन सीधे दुर्ग व रायपुर शहर के बाहर से निकल जाएंगे।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख