बड़ी ख़बर

रिमारी सरपंच की चल रही है दबंगई खुलेआम

सतना कोटर तहसील के ग्राम पंचायत रिमारी के भूतपूर्व सरपंच महावीर यादव ने अपने पैसे ,पावर और रसूख के दम पर और अपने ही द्वारा बनाए गए फर्जी दस्तावेजों के दम पर दिनेश यादव पत्नी सावित्री यादव की पट्टे की आराजी को दबंगई के दम पर हड़प कर बैठा गया है।
जब सावित्री यादव ने तहसीलदार के सामने अपनी सारी बात को रखी और लिखित सूचना दी गई तब जाकर के कोटर तहसीलदार ने उस जमीन पर स्टे आर्डर दे दिया।
लेकिन स्टे आर्डर मिलने के बाद भी सरपंच नहीं माना और आदेशों की अवहेलना करते हुए उस जमीन पर निर्माण का कार्य शुरू रखा।
जब मौके पर सभापुर थाने के एसआई नरेंद्र रावत जी द्वारा निरीक्षण किया गया उन्होंने भी वहां पर सरपंच को कार्य को रोकने के लिए मना किया फिर भी मकान का निर्माण किया गया ।
जब सावित्री यादव अपनी जमीन पर पहुंची तो सरपंच ने सावित्री यादव का हाथ पकड़ कर जमीन से बाहर कर दिया और जान से मार देने की धमकी भी दी और कहने लगा कि शासन-प्रशासन से मैं नहीं डरता।
उसके बाद सरपंच के लड़के उपेंद्र यादव, दिलीप यादव ने कहा कि अगर तुम जमीन पर पैर रखोगी
तो यही दफन कर देंगे।