बड़ी ख़बर

सतना शहर की सफाई व्यवस्था हुई थी ठप

सतना  । नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है इस हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है सभी सफाई कर्मचारी एकजुट होकर आज नगर निगम कार्यालय के सामने पहुंच कर जमकर की नारेबाजी

आपको बता दें कि बीते दिन शनिवार सफाई कर्मचारियों का एक दल सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत भैसा खाना इलाके में नाली की सफाई कर रहा था सफाई के दौरान वाहन सड़क के बीचो-बीच खड़ा हुआ था इसे लेकर कुछ स्थानीय लोगों का सफाई कर्मचारियों से विवाद हो गया सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि मुकेश पटेरिया नामक व्यक्ति द्वारा सफाई कर्मचारियों के साथ गाली गलौज और अभद्रता की गई।
जिसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दी गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई लिहाजा सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी कर्मचारियों की मांग की दोषी पर कार्यवाही की जाए सफाई कर्मचारियों ने कार्यवाही ना होने पर हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है।