कोठारडीह से पालीगुड़ा मार्ग सकरी नदी पर बनेगा 6 करोड़ 42 लाख की लागत से उच्च स्तरीय पुल

कवर्धा । प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर अपने एक दिवसीय कवर्धा प्रवास के दौरान मंगलवार को करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन कर शिलान्यास किया।मंत्री मोहम्मद अकबर ने कोठारडीह से पालीगुड़ा मार्ग के सकरी नदी पर उच्च स्तरीय पुल में लगभग 6 करोड़ 42 लाख की लागत से बनने वाले पुल निर्माण का भूमि पूजन कर क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी कर एक बड़ी सौगात दी है।
वर्षा ऋतु के समय नदी में बाढ़ आ जाने के कारण ग्रामों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट जाता था, जिससे आवागमन बाधित हो जाता था।ग्राम कोठारडीह से पालीगुड़ा मार्ग के सकरी नदी पर उच्च स्तरीय पुल में पहुंच मार्ग का निर्माण किया जाएगा, वर्तमान में एनीकट कम रफ्तार से आवागमन होता है इस क्षेत्र में सर्वांगीण विकास एवं जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा उच्च स्तरीय पुल निर्माण हेतु 6 करोड़ 74 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है जिसका आज कैबिनेट मोहम्मद अकबर ने भूमि पूजन किया।