बड़ी ख़बर

‘गंदी बात’ वेब सीरीज एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ गिरफ्तार

आपत्तिजनक वीडियो शूट करने और अपलोड करने का आरोप

एकता कपूर की मशहूर वेब सीरीज गंदी बात से लाइमलाइट में आने वाली एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबरों की मानें तो गहना से इस मामले में शनिवार से पूछताछ की जा रही थीं। गहना पर आरोप है कि उन्होंने अपनी वेबसाइट पर अश्लील वीडियो अपलोड किया है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक गहना वशिष्ठ को मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गहना अपनी वेब साइट पर अश्लील वीडियो शूट करने और उसे अपलोड करने का काम करती हैं। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाना है। जिसके बाद उनकी रिमांड या जमानत से संबंधित फैसला कोर्ट द्वारा लिया जाएगा।

cg

पूरा मामला 5 फरवरी को सामने आया था। दरअसल, 5 फरवरी को मलाड में एक रेड के दौरान कुछ जानकारियां पुलिस के हाथ लगी थीं।  पुलिस को ये जानकारी मिली थी कि मड आइलैंड के कुछ निजी बंगलों में फिल्म की शूटिंग की आड़ में देह व्यापार और अश्लील वीडियो की शूटिंग की जाती है। इसके बाद पुलिस ने रेड की और कई गिरफ्तारियां की। इसके बाद ये पता चला कि जो स्ट्रगल करने वाली युवा लड़कियां हैं उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में ब्रेक दिलवाने का वादा करके अश्लील वीडियो में काम कराया जाता था। इस रेड में पुलिस ने दो लड़कियों को बचाया है जिन्हें फिलहाल रिहेब भेज दिया गया है।