थाना कुम्हारी एवं खुर्शीपार पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
● कुम्हारी शातिर आरोपियों द्वारा बैंक की रेकी कर घटना को दिये अंजाम ।

● आरोपियों को पकड़ने में करीब 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेजो को खंगालने के बाद आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई ।
कुम्हारी।श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग के निर्देशानुसार अति पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग ( शहर ) श्री संजय ध्रुव एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चंद्राकर के मार्ग दर्शन में थाना कुम्हारी प्रभारी उत्तर कुमार वर्मा एव थाना प्रभारी खुर्शीपार दुर्गेश शर्मा द्वारा प्रकरण के संबंध में टीम गठित कर मुखबीर की सूचना पर थाना कुम्हारी क्षेत्र कैनरा बैंक प्रबंधक प्रकाश कुमार के द्वारा दिनांक 29.11.2021 को बैंक में चोरी का प्रयास करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया था , प्रकरण में विवेचना के दौरान डॉग स्कार्ट एवं संदेही तथा मुखबिर लगाने पश्चात् क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया। मुखबिर सूचना पर खुर्शीपार स्टेडियम के पास सुलभ के सामने दो व्यक्ति को पकड़े, जिन्हे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिन्होने बताया कि मैकेनिक का स्वयं का दुकान पाटनर सिप में खोलने के लिये कैनरा बैंक के पीछे के दीवार में लगे वेंटीलेशन की रेकी बगल में चाय दुकान से चाय पीते पीते बैंक चोरी करने का पलान किये दिनांक 28.11.2021 के रात 02:00 बजे वेंटीलेशन में लगे रॉड को मोड़कर तथा तोड़कर अंदर प्रवेश कर लॉकर को तोड़ने का प्रयास किये नही टुटने पर उसी वेंटीलेशन से बाहर निकल कर खुर्शीपार जाते समय भवानी पेट्रोल पंप के झाड़ी में अपने अपने लौहे के औजार रॉड को फेक कर खुर्शीपार चले गये। आरोपियों को पकड़ने में टीम उनि सुधांशु बघेल , आरक्षक बंटी सिंह के 648 , राजकुमार सिंह कं 773 थाना कुम्हारी के एवं खुर्शीपार के पेट्रोलिंग स्टाप आरक्षक राकेश अन्ना कं 853 , दीपक सिंह के 1809 , चंदन सिंह कं . 120 की अहम भूमिका रही है ।