- आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ महामहिम राष्ट्रपति के नाम दुर्ग कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन केंद्र सरकार को तत्काल बर्खास्त कर लगातार बढ़ रही कीमतों पर रोक लगाने की मांग
दुर्ग। जिस प्रकार केंद्र में भाजपा सरकार के सत्तासीन होने के बाद विगत 7 सालों में लगातार मूल्य वृद्धि होते ही जा रही है जिसका सीधा असर माल वह को पर पढ़ रहा है नतीजा यह है कि जीवन की उपयोगी सभी वस्तुएं का मार्केट में आना इन्हीं मालवाहकों पर निर्भर होने के कारण उन तमाम उपयोगी वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि होते ही जा रही है ,इस लगातार होने वाली वृद्धि से सरकार को कोई मतलब नहीं है केवल वह अपने राजस्व वृद्धि पर ही ध्यान दे रही है ।इन बढ़ते हुए पेट्रोल डीजल की कीमतों पर आखिरकार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट ही पड़ा नतीजा यह निकला कि दुर्ग समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता घर आलम सिद्दीकी ने अपने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार यादव प्रदेश महासचिव नियाज खान प्रदेश कोषाध्यक्ष सूबेदार सिंह यादव प्रदेश सचिव गोविंद प्रसाद शुक्ला भिलाई जिला अध्यक्ष सगीर खान पप्पू रायपुर जिला अध्यक्ष बृजेश चौरसिया योजन प्रदेश अध्यक्ष मंतोष यादव सन्नी फर्नांडिस राजकुमार यादव जसमीत सिंह कालड़ा ओमकार देवांगन के साथ मिलकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम से ज्ञापन दुर्ग कलेक्टर को सौंपा इस मांग में उन्होंने तत्काल केंद्र सरकार को बर्खास्त करते हुए मूल्य वृद्धि पर रोक लगाने की बात मांग की।

