सपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वस्थ ,लंबी आयु और जीवन में सफलता की कामना लिए किया यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन
दुर्ग छत्तीसगढ़ के नेता गयूर आलम सिद्धिकी के नेतृत्व में हुआ आयोजन
कार्यक्रम की मुख्य विशेषता सभी धर्मों के लोगो यानी हिन्दू ,मुस्लिम सिक्ख इसाई धर्मों से जुड़े लोगो का समावेश यानी वास्तव में समाजवाद
दुर्ग | राष्ट्रीय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के 48 जन्मदिवस को हाल ही में सपा में शामिल हुए नेता गयूर आलम सिद्धिकी और उनके साथियों ने कुछ नया करने की ठानी ,जिसके चलते उन्होंने केक काटकर जन्मदिन मनाना नहीं बल्कि एक नया तरीका सोचा जिसके तहत उन्होंने अपने राष्ट्रीय नेता के जन्मदिन को यादगार बनाने की ठानी और लग गए अपने मिशन पर |इस कार्यक्रम के आयोजन में गयूर आलम सिद्धिकी को उनके सहयोगी सन्नी फर्नाडिस ,राजकुमार यादव ,जसमीत सिंग कालड़ा, ओमकार देवांगन ने भरपूर साथ दिया |इस लोगों ने अपने नेता के जन्मदिन 1 जुलाई पर श्री सत्यनारायण भगवान की पूजा और यज्ञ अनुष्ठान्न करना तय किया था लेकिन इस दिन शाम को बारिस होने की वजह से कार्यक्रम को दुसरे दिन रखा गया |कार्यक्रम श्री सत्यनारायण भगवान की हवन पूजा कर भगवान से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के स्वस्थ लंबी आयु की भगवान से प्रार्थना की और उन्हें मिशन 2022 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की सत्ता देने की दुआ मांगी |अपने नेता के जन्मदिवस की ख़ुशी में सपा नेताओं ने जनता का मुंह प्रसाद से मीठा किया और जनता को मिठाई के पैकेट भी दिए गए |


इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के छ.ग. उपाध्यक्ष राम अवतार यादव ,प्रदेश महासचिव नियाज़ खान ,प्रदेश कोषाध्यक्ष सूबेदार सिंग यादव ,प्रदेश सचिव गोविन्द प्रसाद शुक्ला ,भिलाई जिला अध्यक्ष सगीर खान [पप्पू] रायपुर जिला अध्यक्ष ब्रिजेश चौरसिया ,योजन प्रदेश अध्यक्ष मंतोष यादव ,बाकर अली मुख्य रूप से उपस्थित थे |