बड़ी ख़बर

वर्क कमेटी के अध्यक्ष 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रीवा । मध्य प्रदेश के रीवा में वर्क कमेटी के अध्यक्ष को लोकायुक्त पुलिस ने 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है आरोपी ने शिकायत को दबाने के एवज में 5 लाख की रिश्वत मांगी थी कारवाही के बाद हड़कंप मचा हुआ है| दरगाह के मेंटेनेंस कार्य में लापरवाही हुई और इसकी लिखित शिकायत इरफान खान के पास की गई थी इस शिकायत को दबाने के लिए 5 लाख की रिश्वत मांगी गई जहां शिकायतकर्ता मोहम्मद अनीश द्वारा कहा गया कि उन्हें पद से हटाने के लिए छोटी दरगाह वर्क कमेटी के अध्यक्ष इरफान खान शिकायत ना करने की बात कहकर उनसे 5 लाख की रिश्वत मांगी गई|

इस बात की शिकायत जब लोकायुक्त के पास पहुंची तो लोकायुक्त पुलिस ने फॉर्मेलिटी के बाद रंगे हाथों रिश्वत लेने का प्लान तैयार किया मंगलवार सुबह शिकायतकर्ता मोहम्मद अनीस 1 लाख लेकर आरोपी इरफान खान के पास पहुंचा पीछे से ताड़ में बैठी लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी को 1 लाख की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया इस कार्यवाही के बाद रीवा में बल्कि दूसरी जगहों पर भी हड़कंप मचा हुआ है