स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख
दुर्ग। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मेघ गंगा ग्रुप के अंतर्गत संचालित सभी संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों में देशभक्ति और उत्साह के साथ ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेघ गंगा ग्रुप के फाउंडर एवं चेयरमैन डॉ. मनीष पारख द्वारा विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में लाइफ केयर स्कैन & रिसर्च सेंटर दुर्ग एवं भिलाई , अविश एडुकॉम दुर्ग, द इंटरनेशनल स्कूल ऑफ़ डिज़ाइन (TISD), ईमेजेज डिअग्नोसटिक्स , भिलाई, वनाक्कम – भिलाई एवं रायपुर, Kyrgyzstan Admission Centre तथा Gateway of Global Education सहित मेघ गंगा ग्रुप के सभी संस्थानों के टीम मेंबर्स उपस्थित रहे।
अविश एडुकॉम दुर्ग में आयोजित ध्वजारोहण समारोह के दौरान फाउंडर एवं चेयरमैन डॉ. मनीष पारख के साथ नीलेश पारख एवं अविश पारख भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी टीम मेंबर्स ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत वातावरण रहा और सभी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान एवं उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर डॉ. मनीष पारख ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। हमें अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी, समर्पण और सेवा भाव के साथ कार्य करते हुए देश के विकास में योगदान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मेघ गंगा ग्रुप हमेशा से समाज के साथ जुड़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा और विभिन्न सामाजिक पहलों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। सभी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन एकता, राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।