साकेत महिला जन कल्याण समिति, साकेत कालोनी, दुर्ग की समिति ने मंदिर परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर श्री सत्येन्द्र राजपूत की धर्मपत्नी श्रीमती शारदा राजपूत के प्रथम पूण्य माह 3 मार्च को स्मरणीय बनाते हुए 10 लोगो ने नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से नेत्रदान का संकल्प लेकर सहमति पत्र संस्था के कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, हरमन दुलाई,रितेश,विकास जायसवाल,सूरज साहू जैन को सौंपा।
श्रीमती सरोज स्वर्णकार ने श्रीमती शारदा जी के समिति में किये गए योगदान एवम राजपूतानी जीवन को रेखांकित कर उनके विशेष लम्हों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा भले ही कोरोना की वजह से शारदा बहन का नेत्रदान नहीं हो सका पर हम सब उनके सपनों को पूरा करेंगेचन्द्रिका यादव,हेमलता केशरिया,अनुपमा मिश्रा ,ज्योति सोनी ,प्रांशु ठाकुर ,प्रशांत ठाकुर,नेहा ठाकुर,महावीर सिंह ठाकुर ,करुणा ठाकुर,सरोज सवर्णकार ने नेत्रदान की घोषणा की,
नेत्रदान करने वालों में सत्येन्द्र राजपूत की बहन श्रीमती हेमलता केशरिया भी उपस्थित होकर अपने नेत्रदान की घोषणा की। सत्येंद्र राजपूत ने कहा कि प्रतिमाह पुण्यतिथि को स्मरणीय, जीवंत रखने के लिए मानवीय मूल्यों के नेककाज विभिन्न क्षेत्रों में किया जावेगा।इस अवसर पर स्व. शारदा राजपूत के पति सत्येंद्र राजपूत व् पुत्र अनिमेष राजपूत, आर्यन राजपूत भी उपस्थित रहेसत्येंद्र राजपूत अपनी पत्नी को याद करते हुए भावुक हो गए व् उन्होंने कहा आज साकेत महिला जन कल्याण समिति के सदस्यों ने उनकी पत्नी शारदा को सच्ची श्रद्धांजलि दी है,नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से राज आढ़तिया ने उपस्थित सभी सदस्यों को नेत्रदान की प्रक्रीया विस्तार से समझे व् उनकी भ्रन्तिओं को दूर किया
नवदृष्टि फाउंडेशन के अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया,हरमन दुलई,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,सत्येंद्र राजपूत,गोपी रंजन दास,पियूष मालवीय, मुकेश राठी, संतोष राजपुरोहित, रवि कुकरेजा,किरण भंडारी, चेतन जैन, चन्दन मिश्रा, यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, आकाश मसीह, अनुराग तैलंग, वीरेंद्र पाली, अभय माहेश्वरी , प्रफुल्ल जोशी,विवेक साहू , शैलेश कारिया, मनीष जोशी, प्रसाद राव, दीपक बंसल ने शारदा राजपूत को श्रद्धांजलि दे व् सभी नेत्रदानियों को शुभकामनाएं दी
