बालोद।(दबंग प्रहरी समाचार ) बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है. ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक ट्रक में फंसकर 1 किमी तक घसीटाया और उसकी मौत हो गई। वहीं महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पति-पत्नी बाइक से शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे. जानकारी के अनुसार, फूलसिंह साहू उम्र 36 वर्ष ग्राम रवेलीदीही थाना नंदनी का रहने वाला है। आज वह अपनी पत्नी टिकेश्वरी साहू के साथ ग्राम भेंगरी शादी कार्यक्रम में जा रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई. ट्रक में फंसकर बाइक चालक सड़क पर काफी दूर तक घसीटाता रहा, जिससे उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए. घटना के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बड़ी ख़बर
- सूरजपुर में हेड कांस्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या में कुलदीप साहू समेत 4 दोषी करार, 8 अक...
- तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मंत्री गजेन्द्र यादव
- दुर्ग-भिलाई- राजनांदगांव केटरिंग एसोसियेशन का हुआ गठन
- मैहर के पार्षदों ने अशोक चक्र स्तंभ के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर निगम को सौंपा आवेदन
- भगवती का चरित्र करता है मनुष्य के काम क्रोध मद और लोभ का अंत : राजीव कृष्ण महाराज
- 120 करोड़ से अधिक के अवैध कारोबार करने वाले लकड़ी तस्कर गिरोह का पर्दाफाश
- ऋषि पंचमी पर भक्ति और अध्यात्म से गूंजा छातागढ़ धाम
- सर्विस बुक ही नियुक्ति अवैध के खोल रही सारे राज
- 1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की हुई ऑनल...
- ए आई के माध्यम से फोटो बनाकर सोशल मिडिया में बदनाम करने को लेकर महिला आयोग ने जताई नाराज़गी