रायपुर। (दबंग प्रहरी संचार) सम्पूर्ण नगर पालिक निगम रायपुर के परिक्षेत्र में चैट्रीचन्द्र पर्व दिनांक 30 मार्च 2025 को मांस – मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से चैट्रीचन्द्र पर्व दिनांक 30 मार्च 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है। Also Read – हत्यारों को दुर्ग कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा चैट्रीचन्द्र पर्व दिनांक 30 मार्च 2025 को किसी भी दुकान में मांस – मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस – मटन जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। चैट्रीचन्द्र पर्व दिनांक 30 मार्च 2025 को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने – अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मांस – मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे।
बड़ी ख़बर
- सूरजपुर में हेड कांस्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या में कुलदीप साहू समेत 4 दोषी करार, 8 अक...
- तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मंत्री गजेन्द्र यादव
- दुर्ग-भिलाई- राजनांदगांव केटरिंग एसोसियेशन का हुआ गठन
- मैहर के पार्षदों ने अशोक चक्र स्तंभ के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर निगम को सौंपा आवेदन
- भगवती का चरित्र करता है मनुष्य के काम क्रोध मद और लोभ का अंत : राजीव कृष्ण महाराज
- 120 करोड़ से अधिक के अवैध कारोबार करने वाले लकड़ी तस्कर गिरोह का पर्दाफाश
- ऋषि पंचमी पर भक्ति और अध्यात्म से गूंजा छातागढ़ धाम
- सर्विस बुक ही नियुक्ति अवैध के खोल रही सारे राज
- 1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की हुई ऑनल...
- ए आई के माध्यम से फोटो बनाकर सोशल मिडिया में बदनाम करने को लेकर महिला आयोग ने जताई नाराज़गी