बिलासपुर। (दबंग प्रहरी समाचार ) केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इनमें जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 20 मार्च को इनके नामों की सिफारिश की थी, जिसे केंद्र सरकार ने 26 मार्च को स्वीकृति दी। जस्टिस सचिन सिंह राजपूत को मई 2022 में बार कोटे से हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल अगस्त 2022 में हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश बने। इससे पहले वे जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। कॉलेजियम ने अप्रैल 2024 में उनके कार्यकाल को एक साल बढ़ाने की सिफारिश की थी, जिसे केंद्र ने मई 2024 में मंजूरी दी थी। उनका कार्यकाल इस साल के अंत तक समाप्त होने वाला था, जिसे अब फिर से बढ़ा दिया गया है। जस्टिस संजय कुमार जायसवाल को अप्रैल 2023 में हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वे इससे पहले विभिन्न न्यायालयों में न्यायिक अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं और हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार जनरल भी रह चुके हैं।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख