(दबंग प्रहरी समाचार) सूरजपुर। सूरजपुर पुलिस ने चोरी के अलग-अलग मामलों का खुलासा कर 6 आरोपियों को पकड़ा है। भटगांव थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो मोटरसाइकिल, कॉपर वायर और 10 किलो तांबा बरामद किया है। वहीं, दूसरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है। जहां कालीपुर निवासी तुलेश्वर प्रजापति के घर एक महीने पहले हुई चोरी मामले में दो संदिग्धों पकड़ाए है। आरोपियों ने पीड़ित के खेत से झटका मशीन, टूल्लू पम्प और तार चुराए थे जिसकी कीमत 15 हजार रुपए है। मामला भटगांव क्षेत्र का है। यहां 25 मार्च को सहायक सुरक्षा प्रभारी राजेश शुक्ला ने 40 मीटर कॉपर केबल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 49/2025 दर्ज किया। पहला मामला श्यामनगर भटगांव के रहने वाले रूप राजवाड़े की शिकायत से सामने आया। उन्होंने 20 मार्च 2025 को सलका साप्ताहिक बाजार से अपनी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 48/2025 दर्ज किया। रामानुजनगर थाना क्षेत्र में चोरी मामले में डीआईजी और एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई की है। सूरजपुर पुलिस ने जांच के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान कालीपुर निवासी नानसाय (36) और भारत प्रजापति (29) के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
बड़ी ख़बर
- डॉ. ओम प्रकाश कराडे ने बनाया बेकसूर लिफ्ट निर्माता आनंद शर्मा को थोड़े से रुपयों का लालच देकर सह अभिय...
- मेघगंगा ग्रुप एवं स्पर्श अस्पताल ने दुर्ग पुलिस एवं जन मित्र के साथ मिलकर लगाया मेडिकल कैम्प
- बिलासपुर हाईकोर्ट ने किया छत्तीसगढ़ के स्कूलों में मंत्रोच्चार के खिलाफ याचिका खारिज
- दुर्ग के गौरव मनीष कुमार पारख हुये डॉ. मनीष कुमार पारख
- "भिलाई की बसाहट बचाओ" जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सेक्टर-2 से
- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बने शिक्षक, पढ़ाया बच्चों को
- देव संस्कृति कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी दुर्ग खपरी के डायरेक्ट को किसने बनाया बेवकूफ?
- दुर्ग ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर हुआ सस्पेंड आखिर क्यों?
- हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती 10 मरीजों की मौत
- पत्रकार पर बिना जांच हुई एफ आई आर का पत्रकारों ने विरोध दर्ज कराया