रायपुर। (दबंग प्रहरी समाचार) पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई नेताओं और अधिकारियों के घर बुधवार सुबह हुई सीबीआई की रेड को लेकर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भूपेश बघेल को किसी भी तरह की जांच में सहयोग करना चाहिए। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “सीबीआई देश की प्रमुख और स्वतंत्र एजेंसी है। कांग्रेस और भूपेश बघेल को उसकी जांच में सहयोग करना चाहिए, क्योंकि ऐसी सार्वजनिक जांच का समर्थन करना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। जांच को किसी दुश्मनी या गुप्त मकसद से प्रेरित नहीं माना जाना चाहिए। ये स्वतंत्र एजेंसी है और इसे किसी पार्टी ने नहीं बनाया है। मुझे लगता है कि भूपेश बघेल को जांच में सहयोग करना चाहिए।” छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर सीबीआई ने बुधवार सुबह छापेमारी की। यह रेड महादेव बेटिंग ऐप मामले में रायपुर और दुर्ग में जिले स्थित उनके भिलाई निवास में चल रही है। सीबीआई की टीम भूपेश बघेल के आवास पर मौजूद है। सीबीआई की टीम दो गाड़ियों में सवार होकर भूपेश बघेल के घर पहुंची। इसके अलावा, सीबीआई ने पूर्व सीएम बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर भी रेड की है। साथ ही, आईपीएस अधिकारी आरिफ शेख और आईपीएस अफसर अभिषेक पल्लव के घर भी रेड की खबर है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीबीआई छापे की जानकारी दी है। उन्होंने (भूपेश बघेल कार्यालय) के हवाले से एक्स पर लिखा, “अब सीबीआई आई है। 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली एआईसीसी की बैठक के लिए गठित ‘ड्राफ्टिंग कमेटी’ की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उससे पूर्व ही सीबीआई रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है।”
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख