रायपुर। (दबंग प्रहरी समाचार ) जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई है। यह दोनों परिवार अड़ोस-पड़ोस में रहने वाले हैं। इस मारपीट में एक व्यक्ति ने टंगिया से हमला कर दिया, जिससे कई लोगों को चोटें आई हैं। इस मामले में दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। विधानसभा थाना की पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सतवंतीन लहरे ने रविवार को थाने में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह ग्राम दोदेकला में रहती हैं। रात में घर के पास खड़ी हुई थी, तभी पड़ोस में रहने वाले देव डहरिया, अजय मारकंडे, राजू लहरे और बब्बू लहरे वहां पर आए। उन्होंने कहा कि तुमने हमारे खिलाफ थाने में शिकायत की है। इसके बाद गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान राजू ने अपने पास रखे टांगिया से महिला के पैर और कान के पास हमला कर दिया। जिससे सतवंतीन को चोंटे आई। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इस मामले में दूसरे पक्ष से सपना घृतलहरे ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार अर्जुन घृतलहरे, विकास घृतलहरे, जगन घृतलहरे और राजेश घृतलहरे ने पुराने जमीन विवाद को लेकर उनके साथ गाली-गलौज की। फिर लकड़ी के बत्ते से मारपीट की। सपना के अनुसार, इस हमले में हेमंत, अजय और अन्य लोगों को चोटें आई हैं।
बड़ी ख़बर
- डॉ. ओम प्रकाश कराडे ने बनाया बेकसूर लिफ्ट निर्माता आनंद शर्मा को थोड़े से रुपयों का लालच देकर सह अभिय...
- मेघगंगा ग्रुप एवं स्पर्श अस्पताल ने दुर्ग पुलिस एवं जन मित्र के साथ मिलकर लगाया मेडिकल कैम्प
- बिलासपुर हाईकोर्ट ने किया छत्तीसगढ़ के स्कूलों में मंत्रोच्चार के खिलाफ याचिका खारिज
- दुर्ग के गौरव मनीष कुमार पारख हुये डॉ. मनीष कुमार पारख
- "भिलाई की बसाहट बचाओ" जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सेक्टर-2 से
- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बने शिक्षक, पढ़ाया बच्चों को
- देव संस्कृति कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी दुर्ग खपरी के डायरेक्ट को किसने बनाया बेवकूफ?
- दुर्ग ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर हुआ सस्पेंड आखिर क्यों?
- हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती 10 मरीजों की मौत
- पत्रकार पर बिना जांच हुई एफ आई आर का पत्रकारों ने विरोध दर्ज कराया