(दबंग प्रहरी समाचार ) रायपुर। राजधानी से सटे तूता गांव में तीन सटोरिए गिरफ्तार किए गए है, तीनो के कब्जे से 16 हजार नकदी जब्त किया गया है। इस कार्रवाई की जानकारी देते पुलिस ने बताया कि एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम तूता स्थित मैदान में कुछ व्यक्ति अंको में दांव लगाकर पर्ची के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही व घेराबंदी कर पर्ची के माध्यम से सट्टा संचालित करते 03 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 16,090/- रूपये, सट्टा-पट्टी एवं डाट पेन जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 123/25 धारा 4(क) जुआ अधिनियम एवं 6 छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। Also Read – प्रभारी सुपरवाइजर को नोटिस, ठेकेदारो को दस-दस हजार जुर्माना कार्यवाही में अभिषेक चतुर्वेदी (परि. भा.पु.से.) थाना प्रभारी अभनपुर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. शंकर लाल ध्रुव, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, आर. धनेश्वर कुर्रे, राकेश सोनी, प्रवीण मौर्य, गौरीशंकर साहू तथा थाना अभनपुर से उपनिरीक्षक सोमन लाल सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं। गिरफ्तार आरोपी 01. शोभित कोसले पिता भागचंद कोसले उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम तुता थाना अभनपुर रायपुर। 02. रेशम लाल सोनवानी पिता रामकुमार सोनवानी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम परसठ्ठी थाना अभनपुर रायपुर।
बड़ी ख़बर
- डॉ. ओम प्रकाश कराडे ने बनाया बेकसूर लिफ्ट निर्माता आनंद शर्मा को थोड़े से रुपयों का लालच देकर सह अभिय...
- मेघगंगा ग्रुप एवं स्पर्श अस्पताल ने दुर्ग पुलिस एवं जन मित्र के साथ मिलकर लगाया मेडिकल कैम्प
- बिलासपुर हाईकोर्ट ने किया छत्तीसगढ़ के स्कूलों में मंत्रोच्चार के खिलाफ याचिका खारिज
- दुर्ग के गौरव मनीष कुमार पारख हुये डॉ. मनीष कुमार पारख
- "भिलाई की बसाहट बचाओ" जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सेक्टर-2 से
- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बने शिक्षक, पढ़ाया बच्चों को
- देव संस्कृति कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी दुर्ग खपरी के डायरेक्ट को किसने बनाया बेवकूफ?
- दुर्ग ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर हुआ सस्पेंड आखिर क्यों?
- हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती 10 मरीजों की मौत
- पत्रकार पर बिना जांच हुई एफ आई आर का पत्रकारों ने विरोध दर्ज कराया