रायपुर। (दबंग प्रहरी समाचार) छत्तीसगढ़ में सरकार के बिहार दिवस मनाए जाने पर मचा सियासी बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ’ वाले नारे का हवाला दे रहे हैं, तो दूसरी ओर पीसीसी चीफ दीपक बैज सरकार पर आयोजन पर सवाल कर रहे हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आज बिहार का स्थापना दिवस है. एक भारत, श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी कहना है । सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास. वहीं दूसरी ओर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सीएम साय से सवाल किया कि क्या बिहार के मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ दिवस मनाने लिखेंगे चिट्ठी? उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन की चापलूसी करने बिहार दिवस मनाया जा रहा है।
बड़ी ख़बर
- सूरजपुर में हेड कांस्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या में कुलदीप साहू समेत 4 दोषी करार, 8 अक...
- तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मंत्री गजेन्द्र यादव
- दुर्ग-भिलाई- राजनांदगांव केटरिंग एसोसियेशन का हुआ गठन
- मैहर के पार्षदों ने अशोक चक्र स्तंभ के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर निगम को सौंपा आवेदन
- भगवती का चरित्र करता है मनुष्य के काम क्रोध मद और लोभ का अंत : राजीव कृष्ण महाराज
- 120 करोड़ से अधिक के अवैध कारोबार करने वाले लकड़ी तस्कर गिरोह का पर्दाफाश
- ऋषि पंचमी पर भक्ति और अध्यात्म से गूंजा छातागढ़ धाम
- सर्विस बुक ही नियुक्ति अवैध के खोल रही सारे राज
- 1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की हुई ऑनल...
- ए आई के माध्यम से फोटो बनाकर सोशल मिडिया में बदनाम करने को लेकर महिला आयोग ने जताई नाराज़गी