( दबंग प्रहरी समाचार) जगदलपुर। जहां पूरे देश में होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे द्वारा 900 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है वहीं बस्तर में यात्री ट्रेनों का संचालन 9 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। जगदलपुर से किरंदुल रेलखंड पर ट्रैक दोहरीकरण और सुरक्षा कार्यों के कारण 7 मार्च से 16 मार्च तक यात्री सेवाएं बाधित रहेंगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर और नाइट एक्सप्रेस का संचालन केवल दंतेवाड़ा से विशाखापट्टनम के बीच ही किया जाएगा। दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच इन ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। किरंदुल और बचेली स्टेशन यार्ड के रिमॉडलिंग और सिग्नल सिस्टम अपग्रेडेशन के लिए यह निर्णय लिया गया है। स्थानीय नागरिकों और यात्रियों में इस निर्णय को लेकर गहरी नाराजगी देखी जा रही है। होली के त्यौहार के दौरान जब प्रवासी मजदूर और अन्य यात्री अपने घर जाना चाहते हैं, तब इस तरह की असुविधा से वे प्रभावित होंगे। यह पहली बार नहीं है, पिछले एक वर्ष में 10 से अधिक बार इस तरह के प्रतिबंध यात्रियों पर लगाए गए हैं। रेल प्रशासन द्वारा समय पर सूचना नहीं देने की भी यात्रियों ने आलोचना की है। बस्तर क्षेत्र में लंबे समय से ट्रैक और स्टेशन अपग्रेडेशन की योजनाएँ लंबित थीं, जिन्हें अब होली के दौरान पूरा करने का निर्णय लिया गया है। जबकि देश के अन्य हिस्सों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, बस्तर के यात्रियों को यात्रा प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है।
बड़ी ख़बर
- सूरजपुर में हेड कांस्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या में कुलदीप साहू समेत 4 दोषी करार, 8 अक...
- तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मंत्री गजेन्द्र यादव
- दुर्ग-भिलाई- राजनांदगांव केटरिंग एसोसियेशन का हुआ गठन
- मैहर के पार्षदों ने अशोक चक्र स्तंभ के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर निगम को सौंपा आवेदन
- भगवती का चरित्र करता है मनुष्य के काम क्रोध मद और लोभ का अंत : राजीव कृष्ण महाराज
- 120 करोड़ से अधिक के अवैध कारोबार करने वाले लकड़ी तस्कर गिरोह का पर्दाफाश
- ऋषि पंचमी पर भक्ति और अध्यात्म से गूंजा छातागढ़ धाम
- सर्विस बुक ही नियुक्ति अवैध के खोल रही सारे राज
- 1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की हुई ऑनल...
- ए आई के माध्यम से फोटो बनाकर सोशल मिडिया में बदनाम करने को लेकर महिला आयोग ने जताई नाराज़गी