(दबंग प्रहरी समाचार) पेंड्रा। प्रदेश में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन चाकूबाजी, हत्या जैसे कई अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से सामने आया है। जहां एक पोते ने अपनी ही दादी की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना मरवाही थाना क्षेत्र के पथर्री गांव का है। जहां पोते ने अपनी ही दादी को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि दादी और पोते के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद पोते ने गुस्से में अपनी दादी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर ली है। फिलहाल पुलिस शव को पीएम के लिए भेज दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है।
बड़ी ख़बर
- डॉ. ओम प्रकाश कराडे ने बनाया बेकसूर लिफ्ट निर्माता आनंद शर्मा को थोड़े से रुपयों का लालच देकर सह अभिय...
- मेघगंगा ग्रुप एवं स्पर्श अस्पताल ने दुर्ग पुलिस एवं जन मित्र के साथ मिलकर लगाया मेडिकल कैम्प
- बिलासपुर हाईकोर्ट ने किया छत्तीसगढ़ के स्कूलों में मंत्रोच्चार के खिलाफ याचिका खारिज
- दुर्ग के गौरव मनीष कुमार पारख हुये डॉ. मनीष कुमार पारख
- "भिलाई की बसाहट बचाओ" जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सेक्टर-2 से
- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बने शिक्षक, पढ़ाया बच्चों को
- देव संस्कृति कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी दुर्ग खपरी के डायरेक्ट को किसने बनाया बेवकूफ?
- दुर्ग ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर हुआ सस्पेंड आखिर क्यों?
- हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती 10 मरीजों की मौत
- पत्रकार पर बिना जांच हुई एफ आई आर का पत्रकारों ने विरोध दर्ज कराया