(दबंग प्रहरी समाचार) जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस ने 7 लाख 80 हजार रुपए का 78 किलो गांजा पकड़ा है। गांजा की तस्करी करते हुए 2 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि ये ओडिशा से गांजा लेकर आए थे, जो बस के माध्यम से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड लेकर जाने वाले थे। जिन्हें लालबाग के पास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि लालबाग के पास दो युवक खड़े हैं। जिनके हाथ में 2 ट्रॉली बैग और एक पिट्ठू बैग है। ये दोनों गांजा के तस्कर हैं। वहीं मुखबिर से मिली सूचना के बाद सिटी कोतवाली थाना प्रभारी शिवानंद सिंह समेत पुलिस के अन्य जवान लालबाग पहुंचे। मुखबिर के बताए अनुसार दो युवकों को उन्होंने देखा और उन्हें हिरासत में लिया। जिनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सैफ अली राउ और जीशान अहमद बताया। सैफ अली उत्तराखंड तो वहीं जीशान अहमद उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने उनके पास रखे बैग की तलाशी ली जिसमें लगभग 78 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी की। इन्हें पुलिस थाना लाया गया। वहीं कार्रवाई के बाद इन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी शिवानंद सिंह ने कहा कि ये दोनों बस का इंतजार कर रहे थे। राजधानी रायपुर होते हुए ये उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जाने वाले थे। लेकिन मुखबिर से जानकारी मिलने के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
बड़ी ख़बर
- डॉ. ओम प्रकाश कराडे ने बनाया बेकसूर लिफ्ट निर्माता आनंद शर्मा को थोड़े से रुपयों का लालच देकर सह अभिय...
- मेघगंगा ग्रुप एवं स्पर्श अस्पताल ने दुर्ग पुलिस एवं जन मित्र के साथ मिलकर लगाया मेडिकल कैम्प
- बिलासपुर हाईकोर्ट ने किया छत्तीसगढ़ के स्कूलों में मंत्रोच्चार के खिलाफ याचिका खारिज
- दुर्ग के गौरव मनीष कुमार पारख हुये डॉ. मनीष कुमार पारख
- "भिलाई की बसाहट बचाओ" जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सेक्टर-2 से
- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बने शिक्षक, पढ़ाया बच्चों को
- देव संस्कृति कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी दुर्ग खपरी के डायरेक्ट को किसने बनाया बेवकूफ?
- दुर्ग ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर हुआ सस्पेंड आखिर क्यों?
- हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती 10 मरीजों की मौत
- पत्रकार पर बिना जांच हुई एफ आई आर का पत्रकारों ने विरोध दर्ज कराया