भिलाई (दबंग प्रहरी समाचार )। आशीर्वाद नेहरूनगर में डेंगू के मरीजों को निशुल्क प्लेटलेट्स (आरडीपी) दिए जाएंगे। समाजसेवी संस्था जन फाउंडेशन के सहयोग से यह सुविधा शुरू की जा रही है। संस्था के संयोजक विकास जायसवाल ने
बताया कि डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। उनके प्लेटलेट्स काउंट गिरने की स्थिति में प्लेटलेट्स ट्रांसफ्यूजन की जरूरत पड़ती है। किसी किसी मरीज को लगभग 4 से 8 यूनिट तक या उससे भी ज्यादा प्लेटलेट्स लग जाता है। फाउंडेशन द्वारा लगातार स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले संस्थाओं और रक्तदाताओं से आग्रह कर उनसे रक्तदान कराया जा रहा है।जिससे समय पर सभी को प्लेटलेट्स की पूर्ति की जा सके।
