बड़ी ख़बर

सेल हर समस्या का सामना करने में सक्षमः चेयरमैन

सेल अध्यक्ष ने की  51वीं एजीएम में अपनी बात 

भिलाई(दुर्ग ) (दबंग प्रहरी समाचार )। सेल चेयरमैन अमरेंद प्रकाश ने कंपनी की 51वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों से  वर्चुअल चर्चा की। उन्होंने कहा  कि सेल की अंतर्निहित ताकत और हाल के दिनों में कंपनी के।।मुख्य क्षेत्रों पर काम करने के
प्रयास ऐसे कारक हैं, जिन्होंने उन्हें आशीर्वाद और विश्वास  दिया है।
सेल इस्पात उद्योग की अनिश्चितता और अस्थिरता
का सामना कर सकता है। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कंपनी ने 19.4 मिलियन टन (एमटी) हॉट मेटल और 18.3 एमटी क्रूड स्टील का उत्पादन
करके रिकॉर्ड वार्षिक उत्पादन हासिल किया। 94% क्रूड स्टील क्षमता उपयोग हुआ,  जो अब तक का सबसे अच्छा  उपयोग है। उन्होंने कहा कि
सेल ने 1 लाख करोड़ रुपये का कारोबार पार किया। चेयरमैन प्रकाश ने उत्पादन, कच्चे माल को सुरक्षित करने, इनपुट की गुणवत्ता में सुधार करने,
संसाधन जुटाने में दीर्घावधि में  व्यावसायिक जोखिमों को कम करने, ग्राहक अनुभव बेहतर करने, डीकार्बोनाइजेशन और सस्टनेबिलिटी  इनिशिएटिव्स पर ध्यान केंद्रित करने की बात
कही।

sweet bonanza gates of olympus