विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बहनों ने देश व समाज के रक्षकों को बांधे रक्षा सूत्र
रक्षाबंधन के पर्व पर निभाया अपना कर्तव्य
दुर्ग (दबंग प्रहरी समाचार)। विश्व हिंदू परिषद ,मातृ शक्ति ,दुर्गा वाहिनी संगठन की बहनों ने रक्षाबंधन को यादगार बनाया। उन्होंने इस पावन पर्व पर अपने छत्तीसगढ़ दुर्ग में देश व समाज की सेवा में सदैव तत्पर जिला कलेक्ट्रेट में कलेक्टर महोदय पुष्पेंद्र मीणा एवं जिला पुलिस अधीक्षक महोदय सलभ कुमार सिन्हा एवं महिला थाना में थाना प्रभारी और कोतवाली थाना में पुलिस भाईयो को राखी बांधकर रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया जिसमे मातृ शक्ति से विभाग संयोजिका श्रीमति शशि बंछोर जिले से जिला संयोजिका श्रीमति सुमन साहू दुर्गा वाहिनी से जिला संयोजिका कु.दामिनी साहू, श्रीमती प्रीति तिवारी , श्रीमति रानी साहू एवं अन्य कार्यकर्ता बहने उपस्थित रही।

