बड़ी ख़बर

1 हजार से ज्यादा भक्तों ने सामुहिक रुप से किया नवधा रामायण परायण पाठ

महेश कॉलोनी में नव दिवसीय भक्ति धारा की हुई शुरुवात

दुर्ग (दबंग प्रहरी समाचार) । कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के लिए प्रसिद्ध राधाकृष्ण मंदिर महेश नगर में   रामायण जी की भव्य वैभव यात्रा के बाद नवधा पारायण रामायण पाठ और विष्णु महायज्ञ की शुरुआत शुक्रवार से हुई।

पहले दिन जोधपुर के पं. गोपाल आसोपा और पं. सुशील आसोपा श्रद्धालुओं को नवधा पारायण रामायण का सामूहिक पाठ करवाया। पहले दिन उपस्थित करीब 1 हजार से अधिक भक्तों ने बालकांड की चौपाइयों को पाठ किया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम के भजनों की प्रस्तुति पर भक्त भावविभोर होकर झूमते रहे। दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ रामायण पाठ रात करीब 8 बजे तक चलता रहा। आखिर में रामायण जी की आरती की गई। मंदिर समिति के प्रमुख चतुर्भुज राठी ने बताया कि रामायण पाठ रोजाना दोपहर 2.30 बजे से 6.30 बजे तक होगा।

विष्णु महायज्ञ आचार्य पं. पवन द्विवेदी के सानिध्य में हो रहा है।  रोजाना सुबह 7.30 से दोपहर 2 बजे तक महायज्ञ में शामिल होकर भक्त पुण्य लाभ उठा सकते हैं। समिति ने रामायण पाठ में ज्यादा से ज्यादा सनातनप्रेमियों से उपस्थिति की अपील की है। उन्होंने बताया कि रामायण पाठ में आने वाले भक्तों के लिए क्रमवार रामायणजी उपलब्ध कराया जा रहा है। पहले दिन बड़ी संख्या में भक्तों ने उपस्थित होकर सामूहिक पाठ किया। शनिवार की दोपहर से बालकांड से ही पाठ की शुुरुआत की जाएगी।

sweet bonanza gates of olympus