दुर्ग ।क्वांर नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर दिनाँक 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर गंजपारा, दुर्ग में आयोजित 9 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ में आज हवन पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन किया गय।
नवरात्र के पवन अवसर पर दुर्गा शहर के गंजपारा में 9 दिवस तक शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्थान के आचार्य दिवाकर शास्त्री जी के सानिध्य में 21 विद्वान आचार्यों द्वारा पूरे विधि-विधान से स्पष्ट शब्दों में मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ सम्पन्न कराया गया, यज्ञ में कुल 9 यजमान सपत्नीक यज्ञ में रहे इसके साथ साथ पूरे प्रदेश के धर्मप्रेमी यज्ञ में आहुति दिए।
आयोजक समिति के सदस्य योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि यज्ञाचार्य जी के कथन अनुसार हजारों धर्मप्रेमियों में अपनी मनोकामना अनुसार अलग अलग सामग्री से यज्ञ की परिक्रमा किये, यज्ञ से पूरे जिले में 9 दिवस तक धार्मिक वातावरण बना रहा, पूरे गंजपारा के चारों तरफ शतचंडी यज्ञ के मंत्रोच्चार सुनाई दे रहे थे।यज्ञ के प्रथम दिवस से समापन तक प्रदेश के मुख्यमंत्री जी एवं केबिनेट मंत्री, राज्यसभा सांसद, मंत्री सांसद, विधायक, महापौर, सभापति, एवं प्रदेश के सभी राष्ट्रीय पार्टी के पदाधिकारी,सामाजिक, धार्मिक, एवं जिले हजारों धर्मप्रेमी उपस्थित हुए यज्ञ में आहुति दिए, यज्ञ स्थल की परिक्रमा किये।
हवन पूर्णाहुति में पूरे जिले से हजारों धर्मप्रेमी सम्मालित हुए, आज के यज्ञ का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 12: 30 तक था।पूर्णाहुति के अवसर पर दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल एवंसभापति राजेश यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।जिनको समिति द्वारा माता जी की चुनरी उढ़ाकर एवं महिला सदस्यों द्वारा प्रतीक चिन्ह मोमेंटो भेंट किया गया
यज्ञ की पूर्णाहुति बीके पश्चात माता जी एवं यज्ञ भगवान जी की ढोल-लगाड़ो एवं ताशा के साथ महाआरती की गई, जिससे पूरे गंजपारा में जय माता दी कि गूंज रही, आरती में भारी सँख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित हुए।


*कल होगा महाकन्या भोज*
गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर समिति, गंजपारा, दुर्ग द्वारा दिनाँक 5 अक्टूबर 2022, दिन- बुधवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा एवं ऐतहासिक महा-कन्याभोज का आयोजन किया जा रहा है। कन्याभोज के आयोजन में सबसे पहले सभी कन्या माताओं को प्रातः 10 बजे श्री दुर्गाधाम, पुरानी गंजमंडी, गंजपारा, दुर्ग एकत्रित किया जावेगा जहां शहर एवं समिति की सभी महिलाएं उपस्थित होकर सभी कन्या माताओं का श्रृंगार करेंगे ।चुनरी उढ़ाकर 11 बजे सभी कन्यामाताओं की भव्य शोभायात्रा निकाली जावेगी जो कि गंजपारा में भ्रमण करते हुए सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर पहुचेगी जहां सभी कन्यामाताओं का 11:30 बजे कन्याभोज कराया जावेगा भोजन पश्चात कन्यामाताओं को भेंट वितरण किया जावेगा।
आज के आयोजन में विठ्ठलदास भूतड़ा, अशोक राठी, महेश टावरी, मनोज भूतड़ा, राजेश शर्मा, बसंत शर्मा, कुलेश्वर साहू, ऋषभ गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, पिंकी गुप्ता, राहुल शर्मा, अर्जित शुक्ला, शरद भूतड़ा, प्रकाश कश्यप, आशीष मेश्राम, चिंटू शर्मा, मनीष सेन, सोनल सेन, संगीता शर्मा, प्रभा शर्मा, गायत्री शर्मा, प्रेमलता शर्मा, स्वीटी गुप्ता, चन्दा शर्मा, सरिता शर्मा, ममता टावरी,चंचल शर्मा, प्रतिभा गुप्ता, इंदु भूतड़ा,एवं सैकड़ों धर्मप्रेमी उपस्थित थे।