बड़ी ख़बर

आरा मशीनों में सत्यापन के नाम पर एसडीओ सतना का चल रहा फर्जीवाड़ा

आरा मशीनों में सत्यापन के नाम पर एसडीओ सतना का चल रहा फर्जीवाड़ा

वन मंडल के कर्मचारी कर रहे आरा मशीनों का फर्जी सत्यापन

वसूली के खेल में वन विभाग के नियम फेल

सतना। जिले सहित पूरे शहर में लगभग सैकड़ों की संख्या में आरा मशीन में संचालित हैं जो कहीं ना कहीं नियम विरुद्ध तरीके से चल रही हैं। पूरे जिले की आरा मशीनों में जांच व सत्यापन की जिम्मेदारी एसडीओ लाल सुधाकर सिंह की है जानकारों की माने तो एसडीओ द्वारा अपने सीपे सलारो के माध्यम से आरा मशीनों का सत्यापन करवाया जा रहा है सूत्रों की माने तो एसडीओ द्वारा शिवचरण और विष्णु गौतम द्वारा शहर की आरा मशीनों में वसूली की जा रही है। इतना ही नहीं शहर की वन परीक्षेत्रों में भी एसडीओ के कई कर्मचारी आरा मशीनों में सक्रिय हैं।

आरा मशीनों में चल रहा है
फर्जीवाड़ा सत्यापन का खेल

वन मंडल सतना में आरा मशीनों के सत्यापन की जिम्मेदारी एसडीओ लाल सुधाकर सिंह की है लेकिन एसडीओ द्वारा कुछ कर्मचारियों को भेज कर सत्यापन कराया जा रहा है जिनके द्वारा फर्जी सत्यापन किया जा रहा है। ऐसे में आरा मशीनों से हो रही वसूली के मामलों में एसडीओ लाल सुधाकर सिंह की भी भूमिका बताई जा रही है।

रिहायशी क्षेत्र नियम विरुद्ध तरीके से संतुलित है आरा मशीनें

शहर में 2 दर्जन से अधिक आरा मशीनें वर्तमान में संचालित हैं।
जिसमें कई आरा मशीनें शहर में रिहायशी क्षेत्र में संचालित हो रही हैं खुदा ना खसता अगर किसी भी आरा मशीनों में आगजनी हुई तो शहर के अंदर गंभीर हादसा हो सकता है ऐसे में शहर के अंदर से आरा मशीनों का संचालन बंद होना चाहिए।