देवीदास नमकीन बाबा फूड के गुणवत्ता विहीन प्रोडक्ट दे रहे बीमारियों को आमंत्रण

आम जनता के जीवन से खिलवाड़ करने वाले फैक्ट्री संचालकों पर जिला प्रशासन मेहरबान।
सतना। शादी-ब्याह के सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों की मांग बड़ी है ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की सुरक्षा के लिए इन शातिर फैक्ट्री संचालकों के ऊपर सख्त कार्यवाही करने की जरूरत है। जिससे आम जनमानस सुरक्षित रहे। शहर के अंदर बन रहे खाद्य पदार्थों में व्यापक स्तर पर फैक्ट्री संचालकों द्वारा मनमानी की जा रही है। शहर के बजरहा टोला स्थित देवीदास नमकीन फैक्ट्री में व्यापक स्तर पर अनियमितता पाए जाने की जानकारी जिले में पदस्थ खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारियों को है लेकिन अधिकारियों द्वारा सिर्फ कोरम पूरा तक कार्यवाही सीमित रहती है।
देवीदास नमकीन फैक्ट्री बाबा फूड को उपकृत कर रहे खाद्य
औषधि विभाग के अधिकारी
देवीदास व बाबा फूड में हो रहे गुणवत्ता विहीन प्रोडक्ट व्यापक गंदगी के बीच तैयार किया जा रहा है यहां पर काम करने वाले मजदूर ना ही गलस लगाए थे और ना ही अन्य सुरक्षा के इंतजाम पाए गए हैं आखिर कब जागेगा खाद्य एवं औषधि विभाग का अमला। शहर के बांधवगढ़ कॉलोनी स्थित बाबा फूड प्रोडक्ट में शासन के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं । उक्त फैक्ट्री में कुरकुरे बनाए जाते हैं। जिसमे गुणवत्ता के नाम पर फर्म संचालक शैलेंद्र कुमार व्यापक अनियमितता बरत रहे हैं।
फायर अधिकारी के जांच के बाद खुलेगी फैक्ट्री संचालक की पोल
बजरहा टोला स्थित देवीदास नमकीन फैक्ट्री में फायर सिलेंडर की अवधि समाप्त हो चुकी है। ऐसे में नगर में पदस्थ फायर अधिकारी के जांच के बाद उक्त फैक्ट्री संचालक के कारनामों की पोल खुलेगी।