सफलता की कहानी लाडली लक्ष्मी उत्सव_विशेष पिता को खो चुकी बालिका के लिए लाडली लक्ष्मी योजना बनी सहारा
महिला बाल विकास विभाग परियोजना रायपुर कर्चुलियान-2 सेक्टर गुढ़ वार्ड 4 की लाडली बालिका कुमारी आशी सोनी ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 94.4 प्रतिशत लाकर अपने घर परिवार एवं समाज का मान बढ़ाया। सरस्वती विद्यालय में पढ़ने वाली आशी सोनी का पढ़ाई का सफर संघर्षमय रहा, जब आशी एक वर्ष की थी तभी इसके पिता का देहांत हो गया। महिला एवं बाल विकास विभाग से संचालित लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ बालिका आशी को प्राप्त हुआ, जो उसकी शिक्षा में सहयोगी रहा। उसका पालन पोषण उसकी माँ एवं दादा-दादी ने किया। आशी बचपन से ही पढ़ने में मेधावी थी। आशी की दसवीं की परीक्षा के कुछ दिन पहले ही, आशी के दादा जी का भी देहांत हो गया। इन विपरीत परिस्थियों में भी इस मेधावी बालिका ने बिना हिम्मत हारे कक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया। आशी ने बताया कि उसे लाडली लक्ष्मी योजना से कक्षा 6वीं और 9वीं में मिलने वाली छात्रवृत्ति ने पढ़ाई में बहुत सहयोग किया, जिसके लिए वह मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की आभारी है। वह भविष्य में इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर बनना चाहती है।
