बड़ी ख़बर

घर से भागने के लिए ब्यॉयफ्रेंड को घर से भागने के लिए बुलाया, फिर पति संग मिल कर दी हत्या

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बासनताला सुखबासुपारा बेलटोली कच्ची मार्ग पुलिया के पास सोनू यादव का शव मिला था। चांच के बाद मृतक की हत्या करने से मौत होना पाया गया. इसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।. पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक सोनू यादव हमेशा अपने घर से बनडीपा मोहल्ला जाया करता था। उसी दौरान वर्ष 2021 में उसका विवाहित महिला सावित्री बाई चौहान से अवैध संबंध हो गया।

पुलिस के मुताबिक अवैध संबंध के बारे में विवाहित महिला के पति ललित राम चौहान को जानकारी मिलने पर वह अपनी पत्नी को मृतक से बातचीत करने नहीं दे रहा था। इसी बात को लेकर उसका मृतक से लड़ाई-झगड़ा होने लगा था। डेढ़ महीने पहले भी ललित राम चौहान ने मृतक से लड़ाई-झगड़ा कर मारपीट की थी। पुलिस के मुताबिक बीते 24 मार्च को ब्यॉयफ्रेंड सोनू ने बनडीपा जाकर सावित्री बाई चौहान को प्रीपेड मोबाईल सिम दिया था. यह बात सावित्री बाई चौहान ने अपने पति को बताई थी।

घर से भागने के बहाने बुलाया

cg

पुलिस के मुताबिक 3 अप्रैल को सोनू यादव ने अपनी प्रेमिका सावित्री बाई चौहान से बातचीत की थी और उसे भगाकर अपने साथ ले जाना चाहता था। इस बात की जानकारी सावित्री ने अपने पति ललित राम चौहान को दी और पति-पत्नि ने मिलकर सोनू यादव को जान से मारने की साजिश रची। इसी दिन रात में सोनू यादव से सावित्री बाई चौहान की बातचीत होने पर सावित्री सोनू के साथ भागने के लिए राजी हो गई। घर से भागने के लिए उसने सोनू को बुलाया। इसके बाद पति-पत्नि ने मिलकर सोनू यादव को जान से मारने के लिए सुनियोजित ढंग से घर से कुल्हाड़ी एवं प्लास्टिक रस्सी लेकर सुकबासपुपारा पुलिया के पास आकर अपनी पत्नी को इंतजार के लिए खड़ा दिया. उसने अपने पास टंगिया हथियार छिपा रखा था।

आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

रात नौ बजे सोनू यादव अपनी मोटर साइकल से जैसे ही पुलिया के पास पहुंचा। उसी समय ललित राम चौहान टंगिया से उसके सिर पर वार किया। जिससे मृतक जमीन में गिर गया. फिर सावित्री बाई प्लास्टिक की रस्सी से उसका गला कसने लगी और ललित राम चौहान ने उसके सिर पर कई वार किए.और सोनू यादव की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।