बड़ी ख़बर

लता मंगेशकर की हालत बेहद नाजुक :आशा भोसले पहुंची हॉस्पिटल

स्वर कोकिला को वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया: घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत बेहद गंभीर हो गई है। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 92 साल की लता ताई तभी से ICU में हैं। अस्पताल के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। लता ताई की तबीयत का हाल जानने के लिए बहन आशा भोसले और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे भी हॉस्पिटल पहुंची हैं।

सुप्रिया सुले और राज ठाकरे ने ली तबीयत की जानकारी
शरद पवार की बेटी और एनसीपी लीडर सुप्रिया सुले लता जी की तबीयत जानने हॉस्पिटल पहुंची। इससे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे हॉस्पिटल पहुंचे थे।

cg

अग्रेसिव थैरेपी पर हैं लताजी
लता जी का इलाज कर रहे डॉ प्रतीत समदानी ने शाम 4 बजकर 45 मिनट में दिए अपने बयान में कहा कि लता जी अभी ICU में ही हैं और उन्हें अग्रेसिव थैरेपी दी जा रही है। डॉक्टर्स की एक टीम 24 घंटे उनकी निगरानी कर रही है।

डॉक्टर प्रतीत समदानी।
                                              डॉक्टर प्रतीत समदानी