बड़ी ख़बर

ब्रेकिंग न्यूज़ : कालीचरण महाराज खजुराहो से गिरफ्तार

 धर्म संसद में महात्मा गांधी को अपशब्द कहने पर हुआ था FIR 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाले कालीचरण महाराज को मध्य प्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया गया है। रायपुर पुलिस ने गुरुवार को कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया। कालीचरण के खिलाफ रायपुर और पुणे में केस दर्ज किए गए थे।

कालीचरण ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धर्मसंसद के दौरान कहा था- 1947 में हमने अपनी आंखों से देखा कि कैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश पर कब्जा किया गया। मोहनदास करमचंद गांधी ने उस वक्त देश का सत्यानाश किया। नमस्कार है नाथूराम गोडसे को, जिन्होंने उन्हें मार दिया।