दुर्ग । राज्य शासन के निर्देश पर आज दुर्ग जिले के सभी गौठान में गोवर्धन पूजा का आयोजन हुआ तथा गौठान दिवस मनाया गया। इस मौके पर सभी गौठानों में गोवर्धन पूजा का आयोजन हुआ। गायों को खिचड़ी खिलाई गई तथा उनकी परंपरागत तरीके से पूजा की गई, सोहाई बांधा गया। जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन ने ने बताया कि वे पूरे जिले के गौठान में गौठान दिवस मनाया गया तथा गौठान समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने पूरे उल्लास के साथ गौठानों में यह उत्सव मनाया गया । परंपरागत तरीके से सोहाई बांधी गई।


अश्विनी देवांगन ने बताया कि वे बेलौदी एवं मचंदूर में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम और गौठान दिवस में सम्मिलित हुए। यहां पर लगभग 200 ग्रामीण मौजूद थे। काफी हर्ष का माहौल था। सभी ग्रामीणों ने गौठान को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने की चर्चा की। श्री देवांगन ने बताया कि गौठान में मवेशियों के लिए पैरा दान के लिए भी ग्रामीणों ने संकल्प लिया तथा ग्रामीणों ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी पर्याप्त मात्रा में पैरा दान किया जाएगा ताकि जानवरों के लिए गौठान में पर्याप्त व्यवस्था रहे। इसके साथ ही गौठान समिति के पदाधिकारियों ने गौठान को आगे बढ़ाने के संबंध में निर्णय भी लिए। शहरी गौठानों में भी गौठान दिवस का आयोजन हुआ। दुर्ग निगम के गौठनों में भी गौठान दिवस मनाया गया। इस मौके पर विधायक श्री अरुण वोरा, महापौर श्री धीरज बाकलीवाल और आयुक्त श्री हरेश मंडावी उपस्थित थे। भिलाई निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे ने बताया कि गौठान दिवस के अवसर पर शहरी गौठान में भी जानवरों को सुहाई लगाई गई तथा गायों को खिचड़ी खिलाई गई तथा बहुत उल्लास भरे वातावरण में गौठान दिवस का आयोजन हुआ।