बड़ी ख़बर

दुर्ग विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया विशेष जागरुकता अभियान

ग्राम पंचायतों में शिविर के माध्यम से चलाए जाने वाला अभियान विशेष रूप से बैंक के नाम से की जाने वाली ठगी से बचने का किया आगाह 

दुर्ग । दुर्ग आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विधिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशेष अभियान का शुभारंभ 2 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक चलाया गया है जिस हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव व सचिव राहुल शर्मा के मार्गदर्शन में विधिक सेवा प्राधिकरण के एक पैनल अधिवक्ता,एक पैरालीगल वालेंटियर, व एक विधि के छात्र को सम्मलित कर इस तरह की अनेको टीम तैयार कर दुर्ग जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में शिविर के माध्यम से विधिक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में पैनल अधिवक्ता मो.दानिश परवेज़ की टीम में पैरालीगल वालेंटियर ज्ञानेश्वर ठाकुर,व विधि की छात्र क्रांति यादव व पैनल अधिवक्ता मनोज मून की टीम में पैरालीगल वालेंटियर परमेश्वर लोधी व पैनल अधिवक्ता श्रीमति एम.कामाक्षम्मा की टीम में पैरालीगल वालेंटियर वासुदेव यादव, व पैनल अधिवक्ता तारकेश्वर साहू की टीम के द्वारा तहसील पाटन की विभिन ग्राम पंचायत में ग्राम सरपंच, सचिव पंच व ग्रामवासियों के बीच शिविर आयोजित कर घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण, वर्तमान में चल रहे ऑन लाइन ठगी से बचने के उपाय,चेक के दुरुपयोग रोकने संबंधी कानून,शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ कैसे प्राप्त करे,मोटर दुर्घटना कानून व उसके मुआवजे ,महिला स्व-सहायता समूह के गठन से लेकर उसके अधिकार व कर्तव्य ,विधिक सेवा के माध्यम से राजीनामा करने व निशुल्क अधिवक्ता नियुक्त करने सहित विभिन कानून की जानकारी दी गई व ग्रामवासियों को उनके विधि संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए व कानूनी जटिलता के समाधान के बारे में जानकारी दी गई टीम के द्वारा मोटर यान कानून सहित सभी कानून का पालन करने की अपील ग्रामवासियों से की गई साथ ही उन्होंने ग्रामवासियों को चेक प्रदान करते समय चेक के सभी कालम पूरा भरकर ही देने व खाली चेक पर दस्तखत नही करने की जानकारी दी आपके द्वारा कोरे चेक पर दस्तखत करने से चेक प्राप्तकर्ता मनचाही रकम भरकर कोर्ट में प्रस्तुत करेगा व कोर्ट चेकप्राप्तकर्ता द्वारा जो राशि भरी जाएगी उसे ही कोर्ट सही मानेगा इसलिए कभी भी कोरे चेक पर हस्ताक्षर न करे,टीम के द्वारा ग्रामवासियों को बताया कि आजकल ठग द्वारा अपने आप को बैंक अधिकारी बताकर फोन कर आपके बैंक खाते की जानकारी मांगकर ठगी करने का नया तरीका निकाला हुआ है यदि ऐसा कोई फोन आपके पास भी आता है व फोन करने वाला अपने आप को बैंक का अधिकारी बताकर ए टी एम नँबर व अन्य कोई जानकारी मांगता है तो उसे अपनी पर्सनल जानकारी बिल्कुल भी न देवे क्योकि कोई भी बैंक फोन करके आपकी पर्सनल जानकारी नही मांगता ऐसा फोन आता है तो वह निश्चित रूप से आपको ठगने का प्रयास कर रहा है जिससे सावधान रहने की आवश्यकता है,ठग के द्वारा मोबाइल पर मैसेज भेजकर लाटरी में रकम फसने का मैसेज भेजा जा रहा है यदि आपके मोबाइल पर ऐसा मैसेज आता है तो ऐसे मैसेज को बिल्कुल भी क्लिक न करे नही तो आप ठगी का शिकार हो सकते है टीम के द्वारा पाटन तहसील अंतर्गत पचपेड़ी,करगा,करसा,घुघवा, महकाखुर्द,  पतोरा, चुनकट्टा, दौर ,रवेली,तुलसी,भरर ,कानाकोट , मानिकचौरी, फेकारी,परसाही ,मर्रा, मतंग, सोरम, गाड़ाडीह, असोहा, कोही,जरवाय, डिड्गा,सहित विभिन ग्राम पंचायत में विधिक जानकारी प्रदान की गई।