इंजिनियर के बंद लिफ्ट को खोलने पर खड़ी मिली कंकाल
बस्ती |दुनिया में कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जहां सालों से बंद पड़े घर-मकान के अंदर से अजीबोगरीब चीजें मिलती हैं. कई मामलों में घर के अंदर सालों से सड़ी लाश भी मिलने के मामले सामने आते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक खौफनाक मामला भारत के यूपी से सामने आया. यहां के बस्ती जिले में एक अस्पताल की लिफ्ट बीते 24 सालों से बंद थी. इतने सालों बाद जब इंजिनियर ने इसे रिपयेर कर दरवाजा खोला, तो सभी का कलेजा मुंह को आ गया. लिफ्ट के अंदर सालों से एक शख्स की लाश खड़ी थी.

मामला 1 सितंबर का बताया जा रहा है. यहां OPEC अस्पताल में एक लिफ्ट पिछले चौबीस साल से बंद था. ये सालों से खराब था. 1 सितंबर को इंजीनियर्स ने आख़िरकार इस लिफ्ट को ठीक करके खोल दिया. लेकिन जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुला, सभी डर से चीख पड़े. दरवाजे के पीछे एक कंकाल पड़ा था. ये किसकी बॉडी है, इसकी जानकारी अभी तक मिल नहीं पाई है. हालांकि, इसका DNA जांच के लिए भेज दिया गया है.
लिफ्ट में खड़ी थी लाश
सालों बाद जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुला, सब हैरान रह गए. अंदर एक कंकाल खड़ा था. लोग हैरान थे कि इतने सालों से ये लाश अंदर खड़ी थी और किसी को पता भी नहीं चल पाया. सभी इस कंकाल को देख हैरान ही रह गए. पुलिस अब आसपास के सभी स्टेशन में पता करने में जुटी है कि इतने सालों से कौन लापता है? मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने डीएनए भी जांच के लिए भेज दिया है.

नहीं इस्तेमाल में थी लिफ्ट
बताया जा रहा है कि ये अस्पताल 1991 में शुरू हुआ था. वहीं इसमें लिफ्ट का इस्तेमाल 1997 तक हुआ था. इसके बाद लिफ्ट में खराबी आ जाने के बाद से ये बंद हो गया था. अस्पताल प्रसाशन ने भी इसे ठीक नहीं करवाया. अब 24 साल के बाद जैसे ही इसे ठीक कर दरवाजा खोला गया, तो अंदर से एक कंकाल मिला. किसी को नहीं पता कि आखिर ये किसका कंकाल है.