नालंदा काण्ड नीतीश कुमार के घटिया क़ानून व्यवस्था को उजागर करता है- लोजपा

नालंदा : सोमवार को लोजपा के के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान जी के निर्देश पर लोजपा बिहार प्रदेश के संगठन के लोग दो युवाओं की हत्या हो जाने के कारण ग्राम -रसलपुर ,थाना – बिंद , ज़िला-नालंदा पहुँच कर स्वर्गीय अजय पासवान एवं रंजीत पासवान के परिवार से मिलकर शोक सांत्वना व्यक्त किये प्रशासन के जानकारी के बाद भी हत्या हो जाने पर आक्रोश जताया। इस दुख की घड़ी में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी समेत पूरा लोजपा परिवार आपके इस दुख की घड़ी में साथ हैं और मज़बूती के साथ अपराधियों को सजा दिलवाने का काम करेगा।
नालंदा में दो दलित समाज की हत्या पर प्रतिक्रिया
लोजपा के प्रधान महासचिव डॉ. शाहनवाज़ कैफी ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री जी का इक़बाल समाप्त हो चुका है।लोजपा के तरफ़ से माँग किया जाता है कि प्रत्येक मृतक को 25 -25 लाख रुपया और सरकारी नौकरी अविलंब सरकार मुहैया कराये और परिवार को संपूर्ण सुरक्षा प्रदान करें।घटना स्थल पर डॉ.रंजीत सिंह ने कहा कि सरकार जिस सुशासन का दुहाई देकर जनता को बरगलाते रहा, आज उस सुशासन पर पूरे तरीक़े से पर्दा उठ गया है।लोग गाँव से लेकर राजधानी तक अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रही है।हरनौत प्रत्याशी ममता कुमारी ,राजगीर प्रत्याशी मंजू देवी ,नालंदा प्रत्याशी रामेश्वर प्रसाद उर्फ़ पप्पू ,अमर आज़ाद ,सत्येन्द्र पासवान मुखिया ,पटना पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह समेत सभी नेता ने घटना का तीव्र निंदा किया और सबने कहा कि सरकार का क़ानून व्यवस्था पूरी तरीक़े से समाप्त हो चुका है और यह घटना इसी का परिणाम है।मुख्यमंत्रीजी के गृह ज़िले में आये दिन कोई न कोई हत्या का दौर जारी है।