संजय कुमार चौरसिया की कलम सतना से –
सगमनिया माइंस में हुए हादसे से श्रमिको और मृतक के परिजनों में गहरा आक्रोश
सतना |कोलगवा थाना अंतर्गत आये दिन दुर्घटनाओं को लेकर चर्चित बिडला सीमेंट फैक्टरी की सगमनियां मांइस मे अधिकारियों की लापरवाही से सोमवार को फिर एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई है |जानकारी के अनुसार यहाँ हुई घटना में छोटी बाठिया निवासी श्रमिक नरेश पाल का सर धड़ से अलग हो गया |इस मामले को दबाने में प्रबंधन पूरी तरह से लगा रहा लेकिन सगमनियां मांइस के मजदूरों और वहां पहुचे मर्तक के परिजनों में गहरा आक्रोश घटना को देखा गया ।बात दे कि यहां सुरक्षा पूरी तरह अनदेखी की जाती रही है जिससे इस तरह की घटनाएँ घटती ही रहती है |

सूचना पाकर मौके पर सीएसपी विजय प्रताप सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और श्रमिक नेताओं सहित फैक्ट्री प्रबंधक और मृतक के स्वजनों से चर्चा की। हादसा कैसे हुआ इसकी वही जांच शुरू कर दी गई है। हादसा आज दोपहर लगभग 1 बजे का बताया जा रहा है।