बड़ी ख़बर

इस्कॉन प्रचार केंद्र दुर्ग में धूमधाम के साथ हुई श्री श्री गोवर्धन पूजा

 

 

दुर्ग [दबंग प्रहरी समाचार ] । इस्कॉन प्रचार केंद्र दुर्ग बैगापारा में बड़े ही धूमधाम के साथ श्री श्री गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। साथ ही हरिनाम संकीर्तन, कथा, अभिषेक,दीपदान,56 भोग अर्पण, महा आरती और महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस्कॉन दुर्ग के प्रभारी श्रीमान अनंत श्याम दास (प्रभु जी) द्वारा श्री गोवर्धन पूजा एवं कार्तिक मास के महत्व पर कथा की गई और समस्त शहरवासियों को दीपावली और श्री गोवर्धन पूजा शुभकामनाएं दी।