खैरागढ़।(दबंग प्रहरी समाचार) धमधा ब्लॉक के टेमरी गांव से बारातियों को लेकर आ रही एक पिकअप वाहन शनिवार देर शाम अनियंत्रित होकर आमनेर नदी में जा गिरी. हादसे के वक्त वाहन में 20 से अधिक बाराती सवार थे, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई, हालांकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वाहन चालक काफी लापरवाही से गाड़ी चला रहा था. अमलीपारा से धरमपुरा स्थित शनिदेव मंदिर दर्शन के लिए निकले बारातियों की पिकअप को चालक ने रिवर्स करने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे नदी में जा गिरी. दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए पुल से कूदकर नदी में गिरे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस, डायल 112 को सूचना दी।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख