दुर्ग। (दबंग प्रहरी समाचार) जिले की नेवई पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने वालों के एक साथ कई कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करके 2.85 लाख रुपए का गांजा और गाड़ियां जब्त की है। थाना प्रभारी (प्रशिक्षु आईपीएस) राहुल बंसल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 16 अप्रैल 2025 को उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से गांजा की सप्लाई करते हैं। इसके बाद उन्होंने एएसआई राजेश देवांगन को आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। राजेश देवांगन शाम 6.10 बजे अपनी टीम के साथ नेवई डैम इमली झाड़ के पास पहुंचे। उनकी टीम वहां दो घंटे तक आरोपी का इंतजार करती रही। इसी दौरान शाम 7:42 बजे उन्होंने देखा कि आरोपी राज कुमार ठाकुर (53 साल) निवासी तिरंगा चौक बीआरपी कालोनी स्टेशन मरोदा थाना नेवई और मुकेश मोदी (45 साल) निवासी मकान नंबर 25/2 मैत्री नगर रिसाली थाना नेवई वहां गांजा के साथ पहुंचे। पुलिस की टीम ने तुरंत छापेमारी करके उन्हें पकड़ा। तलाशी लने पर राजकुमार ठाकुर के कब्जे से एक नीले रंगी की स्कूटी CG 07 CG 4499 (विकलांग वाहन) में हरे पीले रंग के थैला के अंदर 2.172 किग्रा गांजा मिला। जब्त गांजा की कीमती 20 हजार रुपये है। इसके साथ ही उसके पास से गांजा की बिक्री रकम 13,500 रुपए जब्त किया गया। खुर्सीपार पुलिस ने भी गांजा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए श्रीराम जानकी मंदिर बालाजी नगर खुर्सीपार से दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम नाज परबीन, एम ईश्वरी और अब्बास खान है। इनके पास से 3 किलो 61 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। इसकी बाजारी कीमत 1 लाख 60980 रुपए बताई जा रही है। इसके साथ आरोपियों के पास से गांजा बिक्री की रकम 1480 रुपए और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। तीनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख