दुर्ग। ( दबंग प्रहरी समाचार) जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र अंतर्गत बेलौदी मालूद गांव में बीती देर रात एक अनियंत्रित टैक्टर ने घर के बाहर बैठी दो महिलाओं और बच्चों सहित 5 को रौंद दिया। दुर्घटना में एक बच्ची और महिला की मौत हो गई। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हैं। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना बेलौदी मालूद गांव में 14 अप्रैल की रात के 9 बजे हुई। यहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर तेज रफ्तार में आया और घर के बाहर बैठी महिला व बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें एक 8 साल की मासूम संतोषी निषाद और उसकी मां सरस्वती देशमुख (55 साल) की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में कुल पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां संतोषी और सरस्वती को मृत घोषित कर दिया गया। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में रखवा दिया गया है। वहीं एक बच्ची को यशोधरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो दो अन्य का इलाज जिला अस्पताल दुर्ग में चल रहा है।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख