दंतेवाड़ा। (दबंग प्रहरी समाचार) केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में आयोजित ‘बस्तर पंडुम’ कार्यक्रम में जनजातीय बहनों-भाइयों से संवाद किया। शाह ने कहा, आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी है। मैं अभी-अभी माँ दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर आया हूँ कि अगली चैत्र नवरात्रि से पहले संपूर्ण छत्तीसगढ़ से लाल आतंक समाप्त हो जाए और हमारा बस्तर खुशहाल हो जाए। जब आज पूरा बस्तर लाल आतंक से मुक्त होने की कगार पर है और विकास के रास्ते पर चल चुका है, तब महाराजा प्रवीण रंजन देव जी की आत्मा जहाँ पर भी होगी जरूर वहाँ से बस्तर के वासियों को अपना आशीर्वाद दे रही होगी। आदिवासियों की जल, जंगल, जमीन और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले महाराजा प्रवीण रंजन देव जी की लोकप्रिय कांग्रेस से सहन नहीं हुई शाजिस के तहत उनकी हत्या करवा दी। अमित शाह ने कहा कि 12 मार्च से लेकर आज तक जिला प्रशासन और संस्कृति विभाग ने पांच करोड़ का आवंटन किया है, जो सबसे पहला इतना बड़ा संस्कृतिक आयोजन है. स्थानीय कला और संस्कृति, पारंपरिक लोककलाएं, शिल्प, तीज-त्योहार, खान-पान, बोली-भाषा, रीति-रिवाज, वेशभूषा, आभूषण, वाद्य यंत्र, पारंपरिक गीत-संगीत, व्यंजन, पेय पदार्थ – इन सभी को मूल रूप में संवंर्धित और संरक्षित करने का काम यह पंडुम करेगा।
बड़ी ख़बर
- दुर्ग के RTO के परिवहन निरीक्षक जांगड़े स्वयंभू क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बनकर दुर्ग क्षेत्रीय परिवहन...
- पूर्व सैनिकों की संस्था छत्तीसगढ़ आर्मी पब्लिक फाउंडेशन ने पूरे किए 3 वर्ष : समाज में बनाई अपनी विशि...
- डोंगरगढ़ के माँ बम्लेश्वरी मंदिर में मुर्गे की बलि को लेकर विवाद गहराया : बैगा समुदाय के राज नेता किश...
- संजीवनी अस्पतालों में नौकरी कर रहे फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार
- अंतर्राष्ट्रीय सायबर धोखाधड़ी मामले में अब तक 136 गिरफ्तार
- पैरामेडिकल टेक्नीशियन र्कोस के छात्र-छात्राओं को दुर्ग एस पी ने दिये प्रमाणपत्र, साथ ही मिली आवश्यक ...
- छत्तीसगढ़ प्रांत स्तरीय 4 दिवसीय मातृशक्ति अभ्यास वर्ग का सफल आयोजन
- सिकोला में होगी 31 फ़ीट ऊँची शिव प्रतिमा स्थापित
- हिंदी पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी वेणु जंघेल गिरफ्तार
- देवेंद्र की अधिकारी को चेतावनी कहा - काम पर लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं