रायपुर।(दबंग प्रहरी समाचार ) रिकवरी एजेंट की बाइक चुराने वाला बाल अपराधी गिरफ्तार हुआ है। राघव तिवारी ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है कि वह बैंक में रिकवरी एजेंट का काम करता है। दिनांक 27.11.2024 के रात्रि करीबन 11.30 बजे कुशालपुर तुलसी नगर बाजार चौंक के पास उसकी एक्टिवा में पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण अपनी एक्टिवा वाहन को चौक में रोड किनारे खड़ी कर लॉक करके अपने घर प्रोफेसर कालोनी चला गया था। प्रार्थी द्वारा दिनांक 28.11.2024 को सुबह करीबन 11.00 बजे अपने एक्टिवा को लेने खड़े किये हुए स्थान पर गया तो देखा कि उसकी दोपहिया एक्टिवा वाहन वहां नही थी, आस-पास पता तलाश किया किन्तु नही पता चला। कोई अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी की दोपहिया वाहन एक्टिवा को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 122/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे साथ ही प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त आरोपी के संबध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की पतासाजी कर पकड़ा जो विधि के साथ संघर्षरत बालक होना पाया गया, घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 01 नग दोपहिया वाहन एक्टिवा जप्त कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख