कोरबा। (दबंग प्रहरी समाचार) चाय बेचने वाले पर हमला हुआ है। सीतामढ़ी मोतीसागर पारा में रवि गुप्ता चाय की दुकान लगाते है। मंगलवार रात जब वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे तभी नशे में धुत युवक ने चाकू से हमला कर दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रास्ते में आरोपी गोविंद सागर अपने साथियों के साथ कैरम खेल रहा था। रवि ने रास्ता मांगा तो नशे में धुत गोविंद भड़क गया। उसने पहले गाली-गलौज की। फिर रवि की पिटाई की और सिर पर चाकू से हमला कर दिया। Also Read – MLA देवेंद्र यादव की हुई पेशी आरोपी ने इतना ही नहीं किया। उसने रवि के पास से रुपए लूट लिए। मोबाइल तोड़ दिया और गाड़ी की चाबी भी छीन ली। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल रवि को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित रवि का आरोप है कि गोविंद क्षेत्र में गांजा और शराब का अवैध धंधा करता है। इससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है। आए दिन आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने इस बारे में पहले भी कोतवाली थाने में शिकायत की थी। रवि ने मीडिया से बातचीत में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लग सके।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख