गरियाबंद। (दबंग प्रहरी समाचार) जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक के छोटे से गांव परसदा जोशी में रहने वाले मजदूर हीरालाल यादव की बेटी फामेश्वरी न केवल गरियाबंद की, बल्कि प्रदेश का गौरव बन गई है. 24 मार्च को घोषित अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस (WMP) भर्ती का परिणाम में पास होने वाली फामेश्वरी छत्तीसगढ़ की पहली महिला है. फामेश्वरी की सफलता एक कहानी के हकीकत में तब्दील होने का सबूत है. मजदूरी कर परिवार चलाने वाले हीरालाल के दो बेटों के बाद सबसे छोटी बेटी है फामेश्वरी. राजीव लोचन कॉलेज में बीएससी सेकेंड ईयर की छात्रा फामेश्वरी के बुआ का बेटे और गांव का एक युवक अग्निवीर हैं, जिनकी वर्दी देखकर कर उसमें भी जुनून पैदा हुआ और अग्निवीर बनने की ठान ली. मजदूर पिता के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि उसे कोचिंग दिला सके. लिहाजा, मजदूरी पर जाने से पहले बेटी को दौड़ना और फिजिकल एक्टिविटी खुद कराने लगे. आज परिणाम सामने है. Also Read – चैत्र नवरात्र पर्व को लेकर ज्योति कलश की तैयारियां पूरी हुई सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अधिकारियों द्वारा फामेश्वरी यादव को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया. कलेक्टर दीपक अग्रवाल और एसपी निखिल राखेचा ने भी फामेश्वरी के जज्बे की सराहना की है. फामेश्वरी यादव की ट्रेनिंग 01 मई से सेना मिलिट्री पुलिस सेंटर, बेंगलुरू (कर्नाटक) में शुरू होगी. सीएम का ट्वीट – प्रदेश के लिए गर्व का क्षण… गरियाबंद जिले की बिटिया फामेश्वरी यादव ने प्रदेश की पहली अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस बनकर कर हम सभी को गौरवान्वित किया है। यह केवल एक चयन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की बेटियों की हिम्मत और देशभक्ति का प्रमाण है। बिटिया की यह सफलता राज्य की अन्य युवतियों को भी प्रेरणा देगी। बिटिया फामेश्वरी को बधाई एवं शुभकामनाएं!
बड़ी ख़बर
- दुर्ग के RTO के परिवहन निरीक्षक जांगड़े स्वयंभू क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बनकर दुर्ग क्षेत्रीय परिवहन...
- पूर्व सैनिकों की संस्था छत्तीसगढ़ आर्मी पब्लिक फाउंडेशन ने पूरे किए 3 वर्ष : समाज में बनाई अपनी विशि...
- डोंगरगढ़ के माँ बम्लेश्वरी मंदिर में मुर्गे की बलि को लेकर विवाद गहराया : बैगा समुदाय के राज नेता किश...
- संजीवनी अस्पतालों में नौकरी कर रहे फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार
- अंतर्राष्ट्रीय सायबर धोखाधड़ी मामले में अब तक 136 गिरफ्तार
- पैरामेडिकल टेक्नीशियन र्कोस के छात्र-छात्राओं को दुर्ग एस पी ने दिये प्रमाणपत्र, साथ ही मिली आवश्यक ...
- छत्तीसगढ़ प्रांत स्तरीय 4 दिवसीय मातृशक्ति अभ्यास वर्ग का सफल आयोजन
- सिकोला में होगी 31 फ़ीट ऊँची शिव प्रतिमा स्थापित
- हिंदी पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी वेणु जंघेल गिरफ्तार
- देवेंद्र की अधिकारी को चेतावनी कहा - काम पर लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं